- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks, smoothie, summer drinks
Jim Jam Milkshake Recipe: गर्मी के मौसम में कई पेरेंट्स बच्चों को मिल्कशेक देना नहीं भूलते हैं. वहीं बच्चे भी मिल्कशेक को काफी मजे से पीते हैं. हालांकि क्या आपने कभी जिम जैस मिल्कशेक (Jim Jam Milkshake Recipe) बनाया है. जी हां, जिम जैम बिस्कुट से मिल्कशेक बनाकर आप बच्चों का फेवरेट समर ड्रिंक तैयार कर सकते हैं. वहीं जिम जैम मिल्कशेक पीने में काफी यम्मी और टेस्टी होता है. तो आइए जानते हैं बच्चों के लिए मिल्कशेक बनाने की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप बच्चों को आसानी से खुश कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – गर्मियों के लिए बेस्ट है तरबूज का शरबत, 10 मिनट में बनेगा सुपर टेस्टी एनर्जी ड्रिंक
Ingredients
Method
जिम जैम मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले बिस्कुट को तोड़कर मिक्सर ग्राइंडर में डालें.
अब इसमें 1 चम्मच जैम, आइसक्रीम और ठंडा दूध एड करें.
सभी चीजों को ब्लेंड करके स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.
इसके बाद सर्विंग गिलास में चारो तरफ चम्मच की मदद से जैम अप्लाई करें.
फिर मिक्सर ग्राइंडर में रखे मिल्कशेक को गिलास में पलट दें.
बस आपका जिम जैम मिल्कशेक तैयार है. इसे जिम जैम बिस्कुट से गार्निश करके सर्व करें.






