- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks, healthy drinks, summer drinks
Water Melon Sharbat Recipe: गर्मी के मौसम में तरबूज का सेवन काफी फायदेमंद होता है. तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है. वहीं तरबूज को डाइट में शामिल करके आप डिहाइड्रेशन का शिकार होने से भी बच सकते हैं. हालांकि तरबूज का जूस (Water Melon Sharbat Recipe) भी गर्मियों का बेस्ट एनर्जी ड्रिंक साबित हो सकता है. तो आइए जानते हैं तरबूज का जूस बनाने की रेसिपी. जिसे फॉलो करके आप 10 मिनट में बेस्ट एनर्जी ड्रिंक रेडी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – केसर पिस्ता आइसक्रीम बनाने की आसान रेसिपी, चुटकियों में बनेगा डिलिशियस डेजर्ट
Ingredients
- 1 कप कटे हुए तरबूज
- 1 चम्मच चीनी
- ¼ चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 5-6 पुदीना की पत्ती
Method
तरबूज का जूस बनाने के लिए तरबूज को काटकर छोटे स्लाइस बना लें.
अब कटे हुए तरबूज को मिक्सर ग्राइंडर में डालें.
फिर इसमें पुदीने की पत्ती, चीनी, काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस एड करें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से ग्राइंड करके शरबत बना लें.
बस आपका तरबूज का जूस तैयार है. इसमें आइस क्यूब्स डालकर सभी को सर्व करें.






