- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- cold drink, Drinks, healthy drinks, summer drinks
Nimbu Soda Shikanji Recipe: गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर नींबू पानी, सोडा शिकंजी और नींबू शिकंजी जैसे कई ड्रिंक्स पीते हैं. हालांकि अगर आप चाहें घर पर भी नींबू सोडा शिकंजी (Nimbu Soda Shikanji Recipe) लुत्फ उठा सकते हैं. दरअसल नींबू को विटामिन सी और साइट्रिक एसिड का बेस्ट सोर्स माना जाता है. ऐसे में नींबू का सेवन पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ गर्मी से बचाने में भी मददगार होता है. वहीं नींबू सोडा शिकंजी पीने से पेट का पाचन तंत्र की दुरुस्त रहता है. तो आइए जानते हैं घर पर नींबू सोडा शिकंजी बनाने की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप गर्मियों को चुटकियों में गुडबाय कह सकते हैं.
ये भी पढ़ें – ब्रेकफास्ट में ट्राई करें स्वीट कॉर्न सूप, 10 मिनट में बनेगा सुपर टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक
Ingredients
Method
नींबू सोडा शिकंजी बनाने के लिए सबसे पहले काला नमक, भुना जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर को मिलाकर शिकंजी मसाला तैयार कर लें.
अब मिक्सर ग्राइंडर में पुदीने के पत्ते और पानी डालकर घोल तैयार करें.
इसके बाद 3 सर्विंग गिलास में 1-1 चम्मच शिकंजी मसाला डालें.
फिर गिलास में 1-1 चम्मच पुदीने का पानी एड कर दें.
इसके बाद सभी गिलासों में 1 नींबू को निचोड़कर रस निकाल लें.
अब इसमें 1-1 चम्मच शुगर सीरप मिक्स करें और ऊपर से आइस क्यूब्स डाल दें.
आखिर में सोडा डालकर गिलास को ऊपर तक भर लें.
बस आपका ठंडा-ठंडा और सुपर टेस्टी नींबू सोडा शिकंजी तैयार है. इसे पुदीने के पत्तों से गार्निश करके सर्व करें.






