- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- diet food
- Course
- Drinks, Soup
Sweet Corn Soup Recipe: सुबह और शाम के नाश्ते में कई लोग सूप पीना पसंद करते हैं. खासकर बच्चों को भूख लगने पर पेरेंट्स अक्सर उनके लिए हेल्दी सूप बनाते हैं. ऐसे में आप स्वीट कॉर्न सूप (Sweet Corn Soup Recipe) बनाने की आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. स्वीट कॉर्न सूप झटपट से बनने के साथ-साथ पीने में भी बेहद स्वादिष्ट होता है. वहीं पोषक तत्वों से भरपूर ये सूप बच्चों को भी काफी पसंद आता है. तो आइए जानते हैं स्वीट कॉर्न सूप बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – मेहमानों को सर्व करना है यम्मी और क्रिस्पी स्नैक्स, झटपट बनाएं सूजी बाइट्स, गेस्ट भी करेंगे कुकिंग की तारीफ
Ingredients
Method
वहीं पानी में उबाल आने पर इसमें हल्दी पाउडर डालें और इसे 7-8 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें.
इसके बाद उबले हुए स्वीट कॉर्न को दो बराबर हिस्सों में बांट लें.
एक हिस्से को मिक्सर में डालकर बारीक पेस्ट तैयार करें.
अब पैन में बटर गर्म करें. फिर इसमें अदरक और लहसुन डालकर भूनें.
इसके बाद पैन में बीन्स और गाजर एड कर दें. सभी सब्जियों को 2 मिनट तक पकाएं.
फिर इसमें स्वीट कॉर्न का पेस्ट और बचे हुए स्वीट कॉर्न मिक्स करें.
इसे 1 मिनट तक पकाने के बाद पैन में पानी डालें और सूप में बने झाग को चम्मच से निकाल लें.
अब इसमें नमक, चीनी और काली मिर्च पाउडर डालकर 5 मिनट तक उबालें.
आखिर में कॉर्न फ्लोर को पानी में डालकर घोल बनाएं और इसे भी पैन में मिक्स कर दें.
ऐसे में 2-3 मिनट तक पकाने के बाद आपका स्वीट कॉर्न सूप तैयार हो जाएगा.
इस टेस्टी और सुपर हेल्दी सूप को सर्विंग बॉउल में डालकर बच्चों को सर्व करें.






