- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
ब्रेड एक ऐसी चीज़ है, जिसे ना सिर्फ चाय-दूध के साथ खाया जाता है, बल्कि ब्रेड से कई अलग-अलग प्रकार कर नाश्ते भी बनाए जा सकते हैं। आज हम आपको ब्रेड से बनने वाला बेहद ही स्वादिष्ट नाश्ते की रेसिपी बता रहे हैं, जिसका नाम है ब्रेड वड़ा। ये नाश्ते के लिए परफेक्ट डिश है, जो घर में सभी को खूब पसंद आएगी। ये डिश कम समय में भी बनकर तैयार हो जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं इज़ी ब्रेड वड़ा (Bread Vada Recipe) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
ब्रेड वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आपको ब्रेड स्लाइस के छोटे पीस करके उन्हें मिक्सर में दरदरा पीसना है।
अब ब्रेड के चूरे में चावल का आटा और 3 टेबलस्पून सूजी डालकर इन्हें मिक्स करें।
अब आप उबले हुए आलू छीलकर उसे मैश कर लें और फिर चूरे में डालकर मिक्स कर लें।
अब आलू में दही, बारीक कटा प्याज, अदरक पेस्ट, हरी धनिया पत्ती, हरी मिर्च, जीरा, मिर्च और नमक डालकर मिक्स करें।
अगर आपको मिश्रण थोड़ा टाइट लग रहा है तो हल्का सा पानी का इस्तेमाल कर आप इसे नरम कर लें।
अब आप हाथों में तेल लगाकर इस मिश्रण के वादे बनाकर रख लें।
अब आप एक कड़ाही में तेल गर्म करें और इन वड़ो को उसमें डीप फ्राई कर लें।
उन्हें दोनों तरफ से हल्का गोल्डन रंग होने तक फ्राई करें।
अच्छे से क्रिस्पी फ्राई होने के बाद आप वड़ो को प्लेट में निकालकर इसे सॉस या चटनी के साथ सर्व कर लें।






