- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snack, Snacks, tiffin recipes
यदि आप किसी अच्छे ब्रेकफास्ट आइटम की तलाश में है तो आपको टेस्टी पनीर सैंडविच जरूर बनाना चाहिए।
अगर आपको पनीर पसंद है, तो पनीर सैंडविच आपके नाश्ते के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। पनीर सैंडविच एक बहुत ही अच्छा स्नैक है। इसे आप सुबह और शाम के नाश्ते के लिए भी बना सकते हैं। पनीर सैंडविच की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बहुत ही आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।
इसे बनाने में सिर्फ 15 से 20 मिनट का समय लगता है। आप चाय, कॉफी या अपनी फेवरेट चटनी के साथ भी इस सैंडविच का टेस्ट ले सकते हैं। पनीर सैंडविच खास कर आपके बच्चों को ज़रूर पसंद आएगा। आपको यह भी बता दें कि पनीर सैंडविच का टेस्ट अन्य सैंडविच से बिल्कुल अगल होता है।
Ingredients
- 8 ब्रेड स्लाइस
- 100 ग्राम कद्दूकस की हुई पनीर
- ½ कप उबले हुए कॉर्न
- 2 Tbsp मस्का
- 2 हरी मिर्च
- 1 बारीक कटी हुई प्याज
- 2 Tbsp ककोतमीर बारिक कटी हुई
- 4 Tbsp मेयोनीज़
- 2 Tbsp टोमैटो सॉस
- नमक
Method
सबसे पहले एक बर्तन में पनीर, हरी मिर्च, धनिया, उबले हुए कॉर्न, नमक और मेयोनीज़ को अच्छे से मिक्स कर के अलग रख लीजिए।
इसके बाद ब्रेड के दोनों साइड अच्छे से बटर को लगा लीजिए।
बटर लगाने के बाद तैयार किए हुए मिश्रण को ब्रेड में थोड़ा सा रखें और अच्छे से फैला दीजिए।
अब प्याज और टमाटर के स्लाइस को इसके ऊपर रखें, और इसके बाद बटर लगाये हुए दूसरे ब्रेड इसके ऊपर रखें।
अब इसे आप नॉन स्टिक पैन या टोस्टर में सुनहरा और हल्का लाल होने तक अच्छे से पका लीजिए।
थोड़ी देर बाद इसे अपनी पसंदीदा सॉस या चटनी से साथ सर्व करें।






