- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Side Dish
Spicy Dahi Tadka Recipe: गर्मियों का मौसम आ रहा है, ऐसे में सभी ठंडी दही खाते हैं। ऐसे में अगर आप मसालेदार दही तड़का घर पर बनाएंगे, तो आपको आनंद आ जाएगा। इसके स्वाद की जितनी तारीफ़ करें, उतनी कम है। मसालेदार दही तड़का का स्वाद सादी दही से बेहतर होता है। Also Read: दही भल्ला की रेसिपी (Dahi Bhalla Recipe In Hindi)

पर क्या आपको मसालेदार दही तड़का बनाना आता है? अगर नहीं तो आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको मसालेदार दही तड़का की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- प्याज
- टमाटर
- कढ़ीपत्ता
- हल्दी
- नमक
- लाल मिर्च पाउडर
- मक्खन
- ठंडी दही
Method
सबसे पहले आप एक पैन लेकर उसमें थोडा - सा मक्खन दाल दें। इसके बाद इसमें प्याज और टमाटर एक साथ डालें। अब आप हल्दी, नमक और प्याज डालकर एक साथ मिला लें। इसके बाद इसमें कढ़ी पत्ता डालकर इसे 1 मिनट के लिए पका लें। अब तैयार किए हुए तड़के को दही में डाल दें और सभी को सर्व करें।






