Eye Care Tips: डायबिटीज़ की बिमारी कभी जड़ से खत्म नहीं होती है। इसमें मरीजों को मीठा खाने के लिए मनाही होती है। इस बीमारी में हमें अपनी सेहत का खास ख्याल और खान- पान पर विशेष ध्यान देना होता है। शायद ही सबको पता होगा कि डायबिटीज़ के मरीजों की आंखों की रोशनी कमजोर होने का खतरा और शिकायतें बनी रहती है। डायबिटीज के कारण आंखों से जुड़ी बीमारियां जैसे रेटिनोपैथी, ग्लूकोमा और मोतियाबिंद होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो जरूरी है कि आप अपनी आंखों का ख्याल रखें। लेकिन, आप इस दिक्कत से छुटकारा पा सकते है। इसके लिए आपको खुद पर नियंत्रण रखना होगा और आज हम जो इस आर्टिकल में बताने जा रहें है, उन बातों को मानना होगा। ऐसा करके आप अपनी आंखों की रोशनी को खोने से बच सकते हैं।
ब्लड शुगर को करें कंट्रोल
जब आपका ब्लड शुगर लेवल हाई होता है तो आपकी आंखों के लेंस का आकार बदलने लगता है। जिसकी वजह से आपको धुंधला दिखाई देने लगता है। इसलिए आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करके भी इस समस्या को दूर किया जा सकता है। शरीर में हाई ब्लड शुगर लेवल के कारण यह आपकी आंखों की रक्त कोशिकाओं पर भी बहुत बुरा प्रभाव डालता है। समय-समय पर अपने शुगर लेवल की जांच कराकर आप इस समस्या से बच सकते हैं।

शरीर की इन समस्याओं पर रखें ध्यान
शरीर की अन्य समस्याओं पर भी दें ध्यान हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल दो ऐसी चीजें हैं, जिनके कारण आपको आंखों की रोशनी में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपना ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रखें। इन्हें नियंत्रण में रखना न केवल आपकी आंखों के लिए बल्कि आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।
धूम्रपान छोड़ें
धूम्रपान हर किसी के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। वहीं दूसरी ओर डायबिटीज के मरीज के लिए धूम्रपान काफी खतरनाक साबित हो सकता है। धूम्रपान डायबिटीज रोगियों की नसों, कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। इसके साथ ही डायबिटीज के कारण धूम्रपान करने वालों को दिखाई न देने की समस्या का भी सामना करना पड़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






