- Prep
- 15 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks, healthy drinks, summer dishes, summer drinks
फालसा एक ऐसा फल है जिसका सेवन आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। आइए, जानते हैं इसका शरबत बनाने का तरीका और फायदे।
गर्मियों में फालसे लोकप्रिय रूप से खाया जाता है. ये फल स्वाद में मीठा और थोड़ा खट्टा होता है. ये लाल और काले रंग के छोटे साइज के फल होते हैं. ये विटामिन और कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. ये सेहत को कई तरह के फायदे भी पहुंचाता है. फालसे को आप जूस और शरबत के रूप में भी ले सकते हैं. इसका जूस आप घर भी आसानी से बना सकते हैं. ये जूस सुपर रिफ्रेशिंग होता है. गर्मियों के लिए ये एक बेहतरीन ड्रिंक है.
गर्मियों के लिए ये एक बेहतरीन ड्रिंक है. ये शरबत आपको चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाने का काम करता है. इससे बना ड्रिंक सेहत ही नहीं बल्कि स्वाद से भी भरपूर होता है. फालसे के शरबत को पीने से सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं. इसे आप किस आसान तरीके से घर पर बना सकते हैं
Ingredients
- 250 ग्राम फालसा
- 100 Ml पानी
- 1 Tsp भुना जीरा पाउडर
Method
इस जूस को बनाने के लिए आप ताजे फालसा का इस्तेमाल करें।
इन फालसों को अच्छी तरह से पानी से साफ कर लें।
ब्लेंडर में 100 एमएल पानी डालें। उसमें फालसा भी डाल दें और अच्छी तरह से ब्लेंड करें।
अब इसमें जीरा डालकर फिर से ब्लेंड करें।
एक गिलास में इसे निकाल कर सर्व करें।
फालसे का शरबत पीने के कई सेहत लाभ भी हो सकते हैं। इसे आप सुबह भी पी सकते हैं. यदि आपको ब्लोटिंग, अपच, गैस की समस्या रहती है तो फालसा इन समस्याओं को दूर करने में कारगर है।






