- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast, Snacks
Aloo Corn Cutlet Recipe In Hindi: हमारे देश में आलू एक ऐसी चीज है, जो लगभग बहुत सारी रेसिपी बनाने में काम आता है। दिन में जब आप फ्री बैठे रहो और भूख सताती हो, तो स्नैक्स में आप आलू कॉर्न कटलेट को मस्त चटनी के साथ खाकर अपनी भूख शांत कर सकते हैं। इससे पहले भी हमने आपको (Soya Cutlet Banane Ki Vidhi) बारे में बताया था, तो अबकी बार आप आलू कार्न कटलेट डिश बना सकते हैं। लेकिन इससे पहले आप आलू के फायदे के बारे में जान लें।
Also Read: Aloo Ka Halwa Banane Ki Recipe: नवरात्र में बनाएं आलू का हलवा

आलू खाने के फायदे – Benefits Of Aloo In Hindi
- आलू रक्तचाप को नियंत्रित करने में फायदेमंद होता है।
- कैल्शियम भरपूर होने से यह हड्डियों की मजबूती में फायदेमंद है।
- आलू में एन्टीआक्सीडेंट गुण भी पाएं जाते हैं।
- आलू चेहरे की झुर्रियों को भी कम करता है।
Also Read: Achari Aloo Banane Ki Vidhi: बच्चों को टिफिन में खिलाएं अचारी आलू
यह रेसिपी बच्चों को भी बहुत पसंद आएगी और बनाने में भी यह काफी कम वक्त में तैयार हो जाएगी। आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि किस तरह से आप आलू कॉर्न कटलेट रेसिपी (Aloo Corn Cutlet Recipe In Hindi) बना सकते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले ब्लेंडर में उबले हुए कॉर्न को डालकर बिना पानी डाले ब्लेंड करें और इसे दरदरा पीस लें।
फिर इस पीसे हुए पेस्ट को एक बड़े बाउल में डालकर इसके ऊपर मैश किए आलू डालें। फिर इसमें प्याज, मिर्च, अदरक का पेस्ट, शिमला मिर्च, मसाले और नमक को डालें।
फिर ब्रेड क्रम्ब्स, भुने बेसन, कार्न फ्लोर, उबले हुए कॉर्न को अच्छी तरह मिलाकर काली मिर्च और नींबू डालकर आटे की तरह गूंथ लें।
फिर इस आटे को हाथ में लेकर गोल आकार के कबाब की डिजाइन दें। फिर एक कड़ाही में तेल गर्म करके इन्हें गोल्डन होने तक डीप फ्राई करें।
आपका आलू कार्न कटलेट बनकर तैयार है, आप इसे चटनी के साथ खा सकते हैं।






