- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast
Soya Cutlet Banane Ki Vidhi: ब्रेकफास्ट में कुछ टेस्टी मिल जाए, तो आनंद आ जाता है। वहीं, अगर ब्रेकफास्ट हेल्दी हो तो सोने में सुहागा जैसा हो जाता है। अगर आप ब्रेकफास्ट में सोया कटलेट बनाएंगे, तो आपको आनंद आ जाएगा। ये आपकी सेहत के लिए बहुत पौष्टिक है। हमनें आपको पहले भी (Parsi Cutlet Mutton Recipe) की रेसिपी बताई है।

क्या आपको सोया कटलेट बनाना आता है? अगर नहीं तो आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको सोया कटलेट की रेसिपी बताएंगे (Soya Cutlet Banane Ki Vidhi) तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- उबले आलू
- ब्रेड क्रम्ब्स
- प्याज
- बेसन
- अदरक-लहसुन पेस्ट
- हरी मिर्च
- हल्दी पाउडर
- हरा धनिया
- तेल
- नमक
Method
सबसे पहले आप सोयाबीन को गरम पानी में 10 मिनट के लिए भिगो कर रख दें। इसके बाद आप दोनों हथेलियों से अच्छी तरह दबा कर सारा पानी निकाल लीजिए। इसके बाद मिक्सर में प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और हरा धनिया, बेकिंग सोडा डालकर दरदरा पीस लीजिए। अब इस पिसे हुए मिश्रण में बेसन मिला लें। इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर डालकर मिश्रण में अच्छी तरह मिला लें।






