- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Snacks
Basket Chat Recipe In Hindi: नवाबों के शहर लखनऊ का खाना पूरे देश में फेमस ह। लखनऊ अपनी तहजीब के साथ-साथ अपने जायकेदार व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। आपने अपने आसपास चाट की बहुत सारी वैरायटी खाई होगी, लेकिन लखनऊ में मिलने वाली बॉस्केट चाट की बात हीं कुछ ओर है। कुछ अलग वैरायटी के लिए हमने आपको पहले भी (Bread Pakoda Chat Recipe In Hindi) बताया था, तो इस बार लखनऊ की बॉस्केट चाट को जरूर ट्राइ करके देखिएगा।
Also Read: Sonth Ki Chatani Banane ki Recipe: घर पर ऐसे बनाएं आप सोंठ की मीठी चटनी

Also Read: चटपटी म्यूसली दही चाट रेसिपी (Chatpati Muesli Dahi Chaat Recipe)
लखनऊ की यह चाट कुछ इस तरह के बॉस्केट में दी जाती है, जिसमें चाट खाई जाने के साथ आप यह बॉस्केट भी खा सकते हैं। आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि किस तरह से आप लखनऊ की बॉस्केट चाट बना सकते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले एक बर्तन में मैदा लेकर उसमें थोड़ा नमक और तेल मिलाकर थोड़ा -थोडा पानी मिलाते हुए आटे जैसा गूंथ लें।
फिर इसे थोड़ी देर कपड़े में ढंककर फिर से गूंथें और इसकी लोइयां बनाकर गोल बेल लें।
फिर इस रोटी के बीच कटोरी रखकर उसके जैसा आकार देते हुए गर्म तेल की कड़ाही में तलने के लिए डाल दें। इसे तब तक तलें, जब तक यह खस्ता न हो जाए।
इसके बाद अब स्प्राउट्स को उबाल लें और मैदे की कटोरी में पहले डाल दें।
फिर इसके ऊपर थोड़ा सा दही और हरे धनिये की चटनी, इमली की चटनी को डालकर ऊपर से अनार के दाने डाल दें। फिर इसमें चाट जैसे लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, काला नमक डालें, सेव, धनिया, नींबू निचोड़कर आप इसे बना सकते हैं।
आपकी लखनऊ वाली बॉस्केट चाट बनके तैयार है, आप इसे सर्व कर सकते हैं।






