- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast, Snacks
Bread Pakoda Recipe In Hindi: ब्रेड पकोड़ा एक चाय के साथ खाएं जाने वाला लोकप्रिय स्नैक्स है। चाहे बरसता पानी हो या मौसम में ठंडक घुली है, ब्रेड पकौड़ा बच्चों से लेकर बड़ों तक की पहली पसंद होता है। इसे आप बच्चों के नाश्ते के लिए भी पैक कर सकते हैं। हमने आपको पहले भी ब्रेड से संबधित रेसिपी बताई है, (Bread Omelette Sandwich Recipe)

Also Read: ब्रेड रवा टोस्ट रेसिपी (Bread Rava Toast Recipe)
ब्रेड पकौड़ा एक जल्दी से और कम झंझट में बन जाने वाला स्नैक्स है, जिससे लोग सुबह की शुरुआत करते हैं। आज हम इस पोस्ट में आपको घर पर ब्रेड पकौड़ा (Bread Pakoda Recipe In Hindi) बनाने की पूरी रेसिपी बताऐंगे, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक पैन में थोड़ा तेल डालकर उसमें कढ़ी पत्ते, सरसों के दाने, हींग, हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर इसे अच्छे से हिलाएं। फिर इसमें आप उबले आलू, गरम मसाला, लाल मिर्च, हरा धनिया डालकर इन्हें अच्छे से मिलाएं और फीलिंग तैयार करें।
इसके बाद आप एक बाउल में बेसन और चावल का आटा लें और इसे मिलाएं। फिर इसमें आप अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हल्दी को डालकर इसका घोल बना लें।
इसके बाद आप ब्रेड को लें और उसमें हमने पहले जो आलू का मिश्रण बनाया था, उसकी फीलिंग करें। ब्रेड के दो टुकड़े कर उन्हें बेसन के बने घोल में डुबो दें।
एक कड़ाही में आप तेल लेकर उसे गर्म करें और इन बेसन लगे ब्रेड के टुकड़ों को कड़ाही में हल्का सुनहरा होने तक तलें। आपके गर्मागर्म ब्रेड पकौड़े तैयार है, इन्हें चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।






