- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast
Cauliflower Cheese Recipe In Hindi: अक्सर हम वजन कम करने के लिए खाना हीं छोड़ देते हैं या फिर बहुत कम मात्रा में खाते हैं। लेकिन अगर आप अपनी डाइट में फूलगोभी शामिल करेंगे तो यह आपके वजन को कम करने में लाभदायक है। आप चीज़ और फूलगोभी का मिश्रण करके फूलगोभी चीज़ रेसिपी (Cauliflower Cheese Recipe) डाइट में शामिल कर सकते हैं। हमने आपको पहले भी (Cauliflower Bake Recipe In Hindi) के बारे में बताया था, तो इससे मिलती -जुलती रेसिपी में आप कॉलीफ्लोवर चीज़ ट्राई कर सकते हैं। लेकिन, इससे पहले आप फूलगोभी के फायदे के बारे में जान लेंं।
Also Read: Gobhi Pepper Fry Recipe In Hindi – खाने में बनाएं स्पाइसी गोभी पेपर फ्राई

Also Read: Patta Gobhi aur Chana Dal ki Sabji ki Recipe: पत्ता गोभी और चना दाल की सब्जी
फूलगोभी खाने के फायदे – Benefits Of Cauliflower In Hindi
- फूलगोभी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होने से यह ह्रदय के लिए फायदेमंद है।
- फूलगोभी में विटामिन के मौजूद होने से यह हड्डियों के निर्माण में बहुत कारगर सिद्ध होता है।
- फूलगोभी कैंसर जैसी घातक बीमारियों से बचाता है।
- फूलगोभी शरीर में सूजन को कम करने में भी फायदेमंद है।
कॉलीफ्लोवर चीज़ को बनाना भी आसान है और यह आपकी डाइट में एक नई वैरायटी भी लाती है। आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि किस तरह से आप घर पर कॉलीफ्लोवर चीज़ (Cauliflower Cheese Recipe In Hindi) बना सकते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप फूलगोभी को पांच मिनट तक उबाल लें और फिर पानी से निकालकर गोभी को अलग रख दें।
इसके बाद एक पैन में मक्खन को गर्म करे और फिर इसमें जीरा और मिर्च पाउडर डालके इसे दो मिनट तक भूनें।
फिर इसमें आप थोड़ा दूध और आटा डालकर दो मिनट के लिए पकाएं।
फिर इसके बाद इसमें नमक, सफेद मिर्च और चीज़ डालकर इसे एक मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
फिर थोड़ा सा सॉस बेकिंग ट्रे में डालें। फिर इसके बाद ट्रेन के ऊपर फूलगोभी के पीस रख दें।
फिर बाकि बची सामाग्री जैसे चीज़, सॉस और हरी मिर्च डालकर इसे 180 डिग्री प्रीहीट ओवन में करीब 20 मिनट तक बेक करें।
चीज़, सॉस और हरी मिर्च डालकर इसे 180 डिग्री प्रीहीट ओवन में करीब 20 मिनट तक बेक करें।
आपका कॉलीफ्लोवर चीज़ बनकर तैयार है और इसे गरमा-गर्म सर्व करें।






