- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
Gobhi Pepper Fry Recipe In Hindi: गोभी तो आप सबने खाई हीं होगी,कभी पराठों में तो कभी सब्जी में। लेकिन जब आपका मन करें कि कुछ नहीं पकाया जाएं, तो वहां पर आप गोभी पेपर फ्राई बना सकते हैं। गोभी से जुड़ी रेसिपी में हमने पहले भी आपको (Cauliflower Bake Recipe In Hindi) के बारे में बताया था, तो इस बार आप गोभी पेपर फ्राई बनाने से पहले गोभी के फायदों के बारे में जान लेते, तो हम बताते हैं आपको गोभी के फायदे।
Also Read: Paneer Shimla Mirch Ki Sabji Banane Ki Recipe: डीनर में बनाएं पनीर शिमला मिर्च की सब्जी

गोभी खाने के फायदे – Benefits Of Cauliflower In Hindi
- गोभी कैंसर जैसी बिमारियों से बचाती है।
- गोभी हृदय के लिए बहुत फायदेमंद है।
- गोभी हड्डियों के लिए भी अच्छी होती है।
- गोभी शरीर की सुजन को भी कम करती है।
Also Read: मेथी आलू की सब्ज़ी की रेसिपी (Methi Aloo Sabji Recipe)
गोभी पेपर बेक आपको स्पाइसी स्वाद प्रदान करने के साथ खाने में भी टेस्टी लगती है। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप गोभी पेपर फ्राई (Gobhi Pepper Fry Recipe In Hindi) को घर पर बना सकते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले गोभी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उबाल लें और अलग रख दें।
फिर एक बाउल में कार्न स्टार्च, मैदा, कालीमिर्च, नमक, पानी और चिली फ्लेक्स डालकर इसका बैटर बना लें। फिर इस मिश्रण में गोभी को डुबोकर इसे कड़ाही में क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें।
फिर एक दुसरा पैन लें और उसमें तेल डालकर लहसुन, अदरक, शिमला मिर्च को डालकर अच्छी तरह मिला लें।
फिर इसमें नमक, कालीमिर्च, धनिया पाउडर, केचप डालकर इसका सॉस बना लें। फिर गोभी को एक बाउल में डालकर उसके ऊपर सॉस डालें और धनिया डालकर इसे सर्व कर सकते हैं।






