- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Cuisine
- Gujarati
- Course
- Breakfast, Lunch
Gujarati Palak Thepla Recipe: गुजरात में वैसे तो बहुत से डिश (Dapka Kadhi Recipe) फेमस है, लेकिन पालक थेपला की तो बात ही कुछ और है। यह थेपला न केवल स्वाद से भरपूर होता है, बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इस थेपला को पालक से बनाया जाता है और पालक हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।
Also Read: Bhandare Wala Halwa Recipe: घर पर बनाएं भंडारे जैसा स्वादिष्ट सूजी का हलवा

पालक खाने के फायदे – Benefits of Palak
- पालक खाने से खून की कमी दूर होती है।
- यह हमारी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है।
- पालक कब्ज से छुटकारा दिलाता है।
- पालक हमारी हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है।
- पालक गठिया से भी राहत दिलाता है।
- पालक खाने से बालों के झड़ने की समस्या भी खत्म होती है।
Also Read: Singhade Aate Ka Halwa: नवरात्रि में बनाएं सिंघाड़े के आटे का हलवा
पालक खाने के फायदे तो आपने जान लिए। चलिए अब जानते हैं पालक से बनने वाले थेपला की मजेदार रेसिपी। इसे बनाना बहुत आसान है और आप किसी लम्बी यात्रा के दौरान भी ले सकते हैं। ये 4 दिन तक रख कर खाएं जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे कैसे बनाना है।
Ingredients
Method
सबसे पहले 250 ग्राम पालक की डंडियां हटा कर अच्छे से धो कर सुखा लीजिए। अब मिक्सर जार में पालक, 1 हरी मिर्च और ½ इंच अदरक का टुकड़ा डालिए और इन्हें बारीक पीस लीजिए, इस तरह पालक की प्यूरी बनकर तैयार हो जाएगी।
अब एक बाउल में 2 कप गेहूं का आटा, ½ कप बेसन, ¾ कप पालक की प्यूरी, 4 बड़े चम्मच दही, 1 छोटी चम्मच नमक, ½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, ½ छोटी चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटी चम्मच जीरा, ½ छोटी चम्मच अजवाइन (क्रश करके), 1 बड़े चम्मच कसूरी मेथी (क्रश करके), 1 पिंच हींग, 1 छोटी चम्मच गरम मसाला और 1 बड़े चम्मच घी डालिए और इन्हें अच्छे से मिलाएं, फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर मुलायम डो गूंधिए। गुंधने पर थोड़ा घी लेकर डो को हल्का मसलिए। फिर इसे ढक कर 20 मिनट के लिए रख दीजिए






