- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Snacks
Pav Bhaji Recipe: हम सबको मसालेदार खाना पसंद होता है। लेकिन, बाहर का खाना हमारी सेहत के लिए बहुत हद तक फायदेमंद नहीं होता है। जब मसालेदार खाने की बात आती है तो पाव भाजी भी जरूर याद आती है, लेकिन अपनी सेहत के बारे में सोचकर हम अपने मन को मार लेते हैं। Also Read: टोफू भुर्जी रेसिपी (Tofu Bhurji Recipe In Hindi)

पर Khana.behindtalkies आपकी सेहत के साथ बिल्कुल भी समझौता नहीं करेगा। जी, हां अगर आप पाव भाजी को घर पर बनाएंगे,तो वो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगी। पर अगर आपको पाव भाजी बनानी नहीं आती है तो आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको पाव भाजी बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
पाव भाजी बनाने की विधि (How to make Pav Bhaji Recipe In Hindi)
सबसे पहले आप आलू, गाजर और फूलगोभी को बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लीजिए। इसके बाद आप एक प्रेशर कुकर में सभी सामग्री और पानी डालकर 2-4 सीटी आने तक उबाल लीजिए। अब एक एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रख दें। इसके बाद तेल के गरम होते ही जीरा डाल दें। अब जैसे ही जीरा चटकने लगे, उसमें प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर भून लें।
अब आप प्याज-लहसुन भुनते ही सबसे पहले टमाटर डालकर नरम होने तक भून लें। इसके बाद उबली हुई सारी सब्जियां डालकर अच्छी तरह मैश कर लीजिए। अब शिमला मिर्च और मटर डालकर भून लें। इसके बाद हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और पाव भाजी मसाला को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद आवश्यकतानुसार पानी और नमक डालकर सब्जी को ढककर पका लें।
जब आपकी भाजी आपके स्वाद के अनुसार तैयार हो जाए, तो उसमें गरम मसाला मिलाकर चला लें और 1 मिनट बाद गैस बंद कर दीजिए। अब आपकी पाव भाजी बनकर तैयार है। अब आप इसके ऊपर से मक्खन डाल दें। गरमा गरम पाव को मक्खन लगाकर सेंक लें और प्याज़, हरी मिर्च और नींबू के साथ सभी को सर्व करें।






