- Prep
- 20 min
- Cook
- 40 min
- Total
- 1h
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
Paneer Masala Recipe: हम सभी को अपनी जिंदगी में मसाला चाहिए होता है। उसी प्रकार हमें अपने स्वाद में भी मसाला चाहिए होता है। इसलिए आज हम आपके लिए एक मसालेदार रेसिपी पनीर मसाला लेकर आएं हैं, जिसे खाने के बाद आपको आनंद आ जाएगा। हमने आपको पहले भी पनीर अचारी की रेसिपी बताई है (Paneer Achari Recipe) लेकिन, आज हम आपको पनीर मसाला रेसिपी के बारे में बताया है। इसे बनाने में बहुत ज्यादा सामग्री का इस्तेमाल होता है। Also Read: Kulkul Recipe In Hindi: स्वादिष्ट और मीठे कुलकुल से करें मेहमानों का स्वागत

क्या आप सभी ने पनीर मसाला खाया है? अगर खाया है तो क्या आपने इसे होटल या किसी के घर पर खाया है? अगर हां तो आपको इसका स्वाद जरूर पसंद आया होगा। पर क्या आपने पनीर मसाला को कभी घर पर बनाने का ट्राई किया है? अगर हां और इसका स्वाद आपसे बिगड़ गया है तो आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको पनीर मसाला की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप पनीर को टुकड़ों में काट लें। फिर इसमें 2 टेबल स्पून दही, थोड़ी सी लाल मिर्च, हल्दी, धनियां पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर पनीर को 15 से 20 मिनट के लिए मैरीनेट होने दीजिए। मैरीनेट होने के बाद सारे साबूत मसालों को पैन में हल्का सा भून लें और मिक्सी में पीस कर मसाला तैयार कर लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें पनीर के टुकड़ों को हल्का फ्राई कर लें। अब आप इन्हें निकाल कर एक तरफ रख दें।
इसके बाद जरूरत हो तो पैन में थोड़ा और तेल डाल दें। अब इसमें बड़ी इलायची और छोटी इलायची डालकर हल्का सा भून लें। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ प्याज डाल दें। इसके बाद प्याज के हल्का गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर भून लें। अब आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी डालकर भून लें। इसके बाद अब अब टमाटर की प्यूरी डालकर इसे भी भून लें। साथ ही इसमें लंबाई में कटी हुई हरी मिर्च भी डाल दें।
इसमें थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी को पका लें। ग्रेवी के पक जाने के बाद गैस धीमी कर दीजिए और इसमें पनीर के टुकड़े डालकर मिला लें। अब इसके ऊपर गरम मसाला और तैयार मसाला छिड़क कर अच्छे से मिला लें। अब कसूरी मेथी डालकर हरे धनिये से सजाकर रोटी, नान या परांठे के साथ सभी को सर्व करें






