- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, russia
- Course
- Side Dish
Russia Salad Kaise Banaye: हम सभी को खाने के साथ अचार, पापड़ और सलाद खाना पसंद होता है। वहीं, बात अगर सलाद की करें, तो लोग इसे मजे से खाने के साथ खाना पसंद करते हैं। लेकिन, अगर बात रूसी सलाद की करें, तो इसकी तारीफ जितनी करें उतनी कम है। रूसी सलाद को बनाने में खीरा का इस्तेमाल किया जाता है। हमनें आपको पहले भी खाने के साथ खाने वाली इससे मिलती- जुलती रेसिपी (Dahi Cucumber Salad Recipe) के बारे में बताया है। लेकिन, आज हम आपको रूसी सलाद की रेसिपी के बारे में बताएंगे। लेकिन, इससे पहले आप खीरा को खाने के फायदे के बारे में जान लें।
Also Read: Chukandar Ka Salad Recipe In Hindi: चुकंदर का सलाद ऐसे बनाएं

खीरा खाने के फायदे – Benefits Of Cucumber In Hindi
- खीरा डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।
- खीरे के सेवन से शरीर की हड्डियां भी मज़बूत रहती है।
- खीरा कब्ज संबंधी सभी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है।
- ये पथरी से भी बचाने में मदद करता है।
Also Read: टमाटर की चटनी रेसिपी (Tomato Chutney Recipe)
अब आप खीरा खाने के फायदे के बारे में तो जान गए, तो चलिए रूसी सलाद की रेसिपी (Russia Salad Kaise Banaye) के बारे में भी जान लें। इसे बनाने की बाद आपको आनंद आ जाएगा। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप खीरे का छिलका हटा कर उसे अच्छे से धो लीजिए। इसके बाद अब आप खीरे को लगभग आधा इंच के टुकड़ों में काट लीजिए।
इसके बाद आप आलू का छिलका हटा कर उसे भी लगभग आधा इंच के टुकड़ों में काट लीजिए। फिर आप गाजर को छीलकर धो लें। अब इसे आधा इंच के टुकड़ों में काट लीजिए।
फिर आप स्वीट कॉर्न को धोकर साफ कर लें। इसके बाद एक कप पानी में दो चुटकी नमक डालकर उबाल लें।
अब आप इसमें कटी गाजर और स्वीट कॉर्न डालें और दो मिनट के लिए उबाल लीजिए।
फिर छलनी में डालकर पानी हटा दें और गाजर और स्वीट कॉर्न को अलग रख दें।
अब आप एक बड़े कटोरे में सभी सब्जियां लेकर, इसमें ठंडी मेयोनेज सौस, नमक, काली मिर्च, नीबू का रस डालें, और चीनी डाल लें और सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें।
अब आपका रूसी सलाद बनकर तैयार है। अब आप इसे खाने या क्रिस्प ब्रेड के साथ सर्व कर सकते हैं।






