- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 8
- Cuisine
- Indian, Rajasthan, rajasthani
- Course
- chutney
Garlic Chutney Recipe: लंच में कई लोग खाने के साथ चटनी सर्व करना पसंद करते हैं. ऐसे में आप ज्यादातर लोग टमाटर, प्याज और हरे धनिया की चटनी बनाने को तवज्जो देते हैं. हालांकि अगर आप चाहें तो लहसुन की स्वादिष्ट चटनी (Garlic Chutney Recipe) बनाकर खाने में स्वाद का तड़का लगा सकते हैं. लहसुन की चटनी बनाने की रेसिपी काफी आसान है. जिसे फॉलो करके आप चटकियों में सुपर टेस्टी और चटपटी चटनी का लुत्फ उठा सकते हैं. तो आइए जानते हैं लहसुन की चटनी बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – लंच में सर्व करें आलू परवल की चटपटी सब्जी, खाना बन जाएगा दोगुना मजेदार और टेस्टी
Ingredients
- 1 कप लहसुन
- 1½ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच अमचूर पाउडर
- ½ चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 चम्मच तेल
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच हींग
- स्वादानुसार नमक
Method
लहसुन की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन को छील कर धो लें.
फिर इसे ओखली में डालकर कूटें. वहीं आप इसे मिक्सर ग्राइंडर में भी हल्का दरदरा पीस सकते हैं.
इसके बाद लहसुन में कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें.
सभी चीजों को मिक्स करके लहसुन को दरदरा होने तक कूटते रहें.
अब पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें जीरा और हींग डालकर भूनें.
वहीं जीरा गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसमें लहसुन का मिक्सचर डालकर पकाए.
लहसुन तेल छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें.
बस आपकी चटनी तैयार है. इसे गर्मा गर्म पराठे या लंच के साथ सर्व करें.






