- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
Garlic Laccha Paratha Banane Ki Vidhi: यदि आपको खाने में गरमा गरम पराठा मिल जाए तो खाने का टेस्ट ही मजा ही बढ़ जाता है। उत्तर भारत में लच्छा पराठा लोकप्रिय होने के साथ केरल के भी मालाबार क्षेत्र में मशहूर है। यह देखने में जितना अच्छा लगता है, खाने में भी उतना हीं आनंद देता है। Also Read: गोभी का पराठा रेसिपी (Gobhi Paratha Recipe)

मैदे से बना यह लच्छा पराठा गूंथें मैदे की कई सारी लेयर को मिलाकर बनाया जाता है। हमने आपको पहले भी (Millet Aloo Paratha Recipe) बताई है, तो आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि किस तरह से आप घर पर भी होटल जैसा गार्लिक लच्छा पराठा बना (Garlic Laccha Paratha Banane Ki Vidhi) सकते हैं, तो आइए शुरू करते हैं।
Ingredients
- गेहूं का आटा
- लहसुन का पेस्ट
- गर्म पानी
- नमक
- चिली फलेक्स
Method
सबसे पहले आप गेहूं के आटे में लहसुन का पेस्ट और चिली फ्लेक्स को मिलाकर इसे अच्छी तरह से गूंथ लें। कुछ देर के लिए आप इसे अलग रख दें। इसके बाद आप आटे को गोलकार में बेलकर चाकू से लम्बे-लम्बे टुकड़ों में काट लें। फिर इन टुकड़ों को वापस गोलाकार में मिलाकर चपटा कर लें और इसी प्रक्रिया को दो-तीन बार दोहराएंगे तो आप देखेंगे कि इसमें परतें बन रही हैं।






