- Prep
- 1h 10m
- Cook
- 5 min
- Total
- 2h 15m
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Appetizer
Ginger Pickle Recipe: किचन में अदरक का इस्तेमाल काफी आम होता है. चाय बनाने से लेकर खाने में स्वाद का तड़का लगाने के लिए कई लोग अदरक की मदद लेते हैं. लेकिन क्या आपने कभी अदरक का अचार (Ginger Pickle Recipe) ट्राई किया है. जी हां, अदरक का अचार एड करके आप डाइट को डबल टेस्टी बना सकते हैं. वहीं अदरक का अचार बनाने की रेसिपी भी काफी इजी है. तो आइए जानते हैं अदरक का अचार बनाने के टिप्स.
ये भी पढ़ें – कच्चे पपीते से चीला बनाने की रेसिपी (Raw Papaya Cheela Recipe)
Ingredients
- 1 कप अदरक
- 2 चम्मच नमक
- 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच सरसों के दाने
- ½ कप नींबू का रस
- ½ कप सरसों का तेल
Method
अदरक का अचार बनाने के लिए सबसे पहले अदरक को अच्छी तरह से धोकर छील लें.
इसके बाद अदरक को बारीक काट लें. वहीं अगर आप चाहें तो अदरक को कद्दूकस भी कर सकते हैं.
इसके बाद अदरक में नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और सरसों के दानें मिक्स कर दें.
अब इस मिक्सचर में नींबू का रस और सरसों का तेल एड करें. सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें.
इसके बाद अदरक के मिक्सचर को एयर टाइट कंटेनर में भरकर 3-4 दिनों तक धूप में रखें.
वहीं अदरक के अचार को स्टोर करने के लिए आप कांच के जार का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
ऐसे में 3-4 दिनों तक धूप में रखने के बाद अदरक का अचार तैयार हो जाएगा. अब इसे फ्रिज में रख दें.
फ्रिज में रखने से अदरक का अचार कई दिनों तक फ्रेश रहेगा और आप इसे खाने में सर्व करने के साथ-साथ कुकिंग में भी यूज कर सकेंगे.






