- Prep
- 10 min
- Cook
- 4 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- chaat
गोलगप्पा एक ऐसी डिश है, जिसका सिर्फ नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे गोलगप्पा पसंद ना हो। यह स्ट्रीट फ़ूड में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिश है। इसे कितना भी खाओ, लेकिन कभी मन नहीं भरता है। हमारे देश के हर गली-कूचे में हमें गोलगप्पे वाले मिल जाएंगे, जिनके पास जाकर हम गोल-गप्पे के चटकारे का मजा ले सकते हैं। लेकिन कई लोग हाइजीन का ध्यान रखकर बाजार में गोलगप्पे खाना कम ही पसंद करते हैं। ज्यादातर लोगों से अपने घर में गोलगप्पे का वैसा पानी (Golgappa Pani Recipe) नहीं बन पाता जितना चटपटा बाजार में मिलता है। अगर आपको मार्केट के गोलगप्पे का पानी (Golgappa Pani Recipe) पसंद नहीं आता तो आप घर पर भी आसानी से पानी तैयार कर सकते हैं। हम आपको आज गोल गप्पे का बाजार जैसा चटपटा पानी (Golgappa Pani Recipe) बनाने की रेसिपी की बारे में बता रहे हैं। इसे फॉलो कर आप अपने घर में ही बेहद ही स्वादिष्ट गोल गप्पा बनाकर खा सकते हैं।
Ingredients
Method
गोलगप्पे का चटपटा पानी बनाने के आप सबसे पहले पुदीना, पालक, धनिया, सोंठ पाउडर, हरी मिर्च, लाल मिर्च को मिक्सर के जार में डालकर एक साथ पीस लें।
अब आप इस मिश्रण को पानी में डाल दें और फिर इसमें भुना हुआ जीरा, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, हींग, सफेद नमक और चाट मसाला डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
अब इसमें आप आधा नींबू डाल दें।
पानी को खट्टा करने के लिए आप इसमें इमली के पानी को छानकर या आम की खटाई के पल्प और पानी को छानकर डालें और अच्छे से मिक्स करें।
अब आप इस पानी में भीगी हुई बूंदी डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
इस तरह आपका बाजार जैसा चटपटा और स्वादिष्ट गोलगप्पे का पानी बनकर तैयार है।






