- Prep
- 20 min
- Cook
- 720h
- Total
- 50 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Achar
अचार और पापड़ ऐसी चीज़ है जो खाने का मजा दोगुना कर देते हैं। चाहे गर्मी हो या सर्दी, ये हर मौसम में खाना अच्छे लगते हैं। आमतौर पर लोग आम का अचार या नींबू का अचार का अचार ही खाते हैं, लेकिन हम आपको आज स्वादिष्ट हरी मिर्च का अचार (Hari Mirch Achar Recipe) बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहें हैं। जहां एक तरफ तीखा खाने वालों के लिए पतली मिर्च का अचार अच्छा होता है तो वहीं जो लोग कम तीखा खाते हैं उनके लिए मोटी मिर्च का अचार गुड ऑप्शन है। तो चलिए जानते हैं जायकेदार हरी मिर्च (Hari Mirch Achar Recipe) का अचार बनाने की विधि।
Ingredients
- 20- हरी मिर्च (मोटी वाली)
- 1 कप- सौंफ
- 1 कप- धनिया
- 1 चम्मच- अमचूर पाउडर
- 1 कप- बेसन
- 1 चम्मच- नमक
- 6- लाल मिर्च
- 1 कप तेल
Method
हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आप मिर्च को अच्छे से धो लें।
फिर आप इन्हें बीच में से काट लें। दोनों भागो को अलग ना होने दें।
अब आप मिर्च को अंदर से धूप या पंखे में अच्छे से सुखा लें।
अचार का मसाला बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में बेसन को छान लें।
फिर आप पैन को गैस पर चढ़ाएं और उसमें 1 चम्मच घी डालकर बेसन को भून लें।
फिर आप एक प्लेट में भुना हुआ बेसन निकालकर पैन में फिर एक चम्मच तेल डालें और उसमें साबुत मसाले जैसे- सौंफ, धनिया, लाल मिर्च डालकर तल लें।
मसाला ठंडा होने पर आप इसे सभी हरी मिर्च में भर दें।
अब आप ये मसाला मिर्च के अंदर भर दें और फिर इसे एक जार में रख दें।
फिर आप एक पैन में तेल गर्म करके उसे हरी मिर्च के ऊपर डाल दें।
अब आपका हरी मिर्च का अचार तैयार है।






