- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Gujarati, Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
सुबह की शुरुआत अगर टेस्टी के साथ ही हेल्दी नाश्ते के साथ करना चाहते हैं तो मूंग दाल से बना ढोकला एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। जो की स्वाद से भरा हुआ है और सेहत के लिए भी है बेस्ट!
गुजराती नाश्ते की बात हो तो ढोकला सबसे पहले याद आता है. स्ट्रीट फूड के तौर पर ढोकला काफी फेमस हो चुका है. आपने अक्सर बेसन से बना ढोकला खाया होगा लेकिन क्या कभी मूंग दाल ढोकला का स्वाद चखा है. दरअसल, हर कोई चाहता है कि उसके दिन की शुरुआत टेस्टी के साथ ही हेल्दी नाश्ते से भी हो. ऐसे में ब्रेकफास्ट में मूंग दाल से तैयार होने वाला ढोकला बनाया जा सकता है. मूंग दाल ढोकला बच्चे भी चाव ले लेकर खाते हैं. अक्सर बच्चे हरे मूंग दाल को खाना पसंद नहीं करते हैं लेकिन हरे मूंग दाल से बना पौष्टिक ढोकला उन्हें भी काफी पसंद आता है. हरा मूंग दाल ढोकला बनाने के लिए छिलके वाली मूंग दाल का इस्तेमाल किया जाता है. आपने अगर अब तक मूंग दाल ढोकले की रेसिपी को ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि से आप इसे आसानी से बना सकते हैं.
Ingredients
- हरी मूंग दाल – 1 कप
- खट्टा दही – 2 टेबलस्पून
- बेसन – 2 टेबलस्पून
- नारियल कद्दूकस – 1 टेबलस्पून
- तिल – 1/2 टी स्पून
- राई – 1 टी स्पून
- हल्दी – 1/2 टी स्पून
- चीनी – डेढ़ टी स्पून
- अदरक – 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- हरी मिर्च – 2
- फ्रूट साल्ट – डेढ़ टी स्पून
- तेल – 2 टेबलस्पून
- नमक स्वादानुसार
- हरा धनिया गार्निश के लिए
Method
मूंग दाल का ढोकला बनाने के लिए आप सबसे पहले दाल को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह इसे पीस लें।
फिर आप इस पेस्ट को एक बाउल में निकालकर उसमें चीनी, नमक, हींग, अदरक, बेसन, हल्दी, दही डालकर मिक्स कर लें।
अब आप इसमें डेढ़ टी स्पून फ्रूट साल्ट डाल दें।
अब ढोकला बनाने वाली ट्रे में तेल या घी लगाकर उसे चिकना कर लें और फिर इसमें तैयार किया हुआ पेस्ट डाल दें।






