- Cook
- 15 min
- Cuisine
- Gujarati, Indian, north indian
- Course
- dinner, indian, Lunch
Green Veg Pulao : हर घर में रात का खाना खाने के बाद, चावल बचते ही हैं। इस बचे हुए चावल को लेकर हम लाए है एक अलग बेहतरीन डिश। जिसे ट्राई करके आप बोलेंगे यह पहले क्यों नहीं बनाया ?
Ingredients
Method
एक मिक्सर जार में हरा पेस्ट तैयार करने के लिए, 1 कप कोतमीर, 1 कप पुदीना, 3 हरी मिर्ची, अदरक और लहसुन पानी के साथ मिलाकर पीस लें।
अब एक फ्राई पैन में सरसों का तेल डालें, इस में जीरा, लौंग, हरी छोटी इलायची और तेज पत्ता डालकर हल्का फ्राई करें।
अब इस में प्याज डालें, और उसे हल्का ब्राउन करें।
इस में गाजर, शिमला मिर्च, बीन्स, हरा मटर और नमक डालकर धीमी आंच पे 7-8 मिनट पकने का।
अब इस में पनीर के टुकड़े, काजू के टुकड़े और धनिया पाउडर और बनाया हुआ हरा पेस्ट डालकर मिक्स करें।
इस में रात वाला चावल शामिल करें, गरम मसाला पाउडर डाले, और मिक्स करें। अब इसे कोतमीर से गार्निश करके सर्व करें।






