- Prep
- 20 min
- Cuisine
- Gujarat, Gujarati
- Course
- Breakfast, Snack, Snacks
Ghughra Sandwich: गुजरात का फेमस घुघरा सैंडिवच करें ट्राई, एक बार खाएंगे तो बार-बार मांगेगे, आसान है रेसिपी।
Ghughra Sandwich Recipe: गुजराती स्टाइल में बना घुघरा सैंडविच काफी पसंद किया जाता है। इसका स्वाद खाने वाले को उंगलियां चाटने पर मजबूर कर सकता है। आप भी अगर घर पर घुघरा सैंडविच ट्राई करना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी आपके काफी काम आ सकती है।
गुजराती स्टाइल का घुघरा सैंडविच काफी पसंद किया जाता है। घुघरा सैंडविच गुजरात का फेमस स्ट्रीट फूड है। ये डिश कम स्टफिंग के साथ झटपट तैयार होने वाली रेसिपी है। सैंडविच का नाम सुनते ही बच्चों के साथ बड़ों के चेहरों पर भी चमक आ जाती है। सैंडविच कई तरह से बनाए जा सकते हैं और इनकी लंबी फेहरिस्त है। गुजराती घुघरा सैंडविच भी उन्हीं में से एक है। इसमें पारंपिक वेजिटेबल सैंडविच की तरह सब्जियों का इस्तेमाल नहीं होता है, बल्कि प्याज, शिमला मिर्च और अन्य मसालों को मिलाकर मिश्रण तैयार किया जाता है।
Ingredients
Method
घुघरा सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले हम सैंडविच की चटनी बनाएंगे और इसके लिए एक ग्राइंडिंग जार लें।
अब हरा धनिया, पुदीना, 2 हरी मिर्च, 6 लहसुन की कली, 1 टेबल स्पून भुनी हुई मूंगफली, 1 इंच अदरक, स्वादानुसार नमक, 1/2 छोटा चम्मच काला नमक, 2 टेबल स्पून नाइलोन सेव डाल कर मिला दीजिए।
अब 2 चम्मच नींबू का रस, 2 चम्मच ठंडा पानी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
अब आपकी सैंडविच चटनी बनकर तैयार है और इसे प्याले में निकाल लीजिए।
अब एक बाउल लें और उसमें 1 पीसी कटी शिमला मिर्च, 1 बारीक कटा प्याज, 1 कटी हुई हरी मिर्च, कटा हरा धनिया, 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, 1 टीस्पून चाट मसाला, 1 टीस्पून लाल मिर्ची के परत।
अब सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और आपकी सैंडविच फिलिंग बनकर तैयार है।
अब 3 सैंडविच ब्रेड लें और उन पर मक्खन लगाएं।
अब ब्रेड के तीनों टुकड़ों पर सैंडविच चटनी लगाएं।
अब 2 ब्रेड के टुकड़ों में फिलिंग डालें।
अब ब्रेड के 2 पीस पर कद्दूकस किया हुआ प्रोसेस्ड चीज डालें।
अब दूसरी ब्रेड को पहली ब्रेड के ऊपर रखें और तीसरी ब्रेड को ब्रेड के ऊपर रखें।
अब ब्रेड सैंडविच के ऊपर मक्खन लगाएं।
अब एक सैंडविच मेकर लें और सैंडविच को सैंडविच मेकर में रखें।
अब सैंडविच मेक बंद कर दें और धीमी आंच पर ब्रेड को सेंक लें।
सैंडविच के सुनहरा होने के बाद इसे एक जगह पर निकाल कर टुकड़ों में काट लें।
अब आपका घुघरा सैंडविच पूरी तरह से बनकर तैयार है और आप इसका मजा ले सकते हैं।






