- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Gujarati, Indian
- Course
- Breakfast, indian, Side Dish, Snack, Snacks
यह एक विश्वसनीय और पारंपरिक गुजराती स्नैक रेसिपी है, जोकि बारीक कटी हुई मेथी के पत्तों और बेसन से बनाई जाती है। यह रेसिपी किसी भी डीप फ्राइड बाज्जी या पकौड़े की रेसिपी के सामान ही है और शाम में स्नैक के तौर पर परोसी जा सकती है। दूसरी रेसिपीज की तुलना में ये बनाने में ज्यादा आसान और साधारण बाज्जी रेसिपी है।
Ingredients
- 2 कप बेसन
- ½ कप मोटा वाला बेसन
- ½ कप सूजी
- ¼ कप शक्कर
- 1 tbsp काली मिर्च पाउडर
- 1 tbsp साबुत धनिया कुटा हुआ
- 1 चुटकी हींग
- 1 tbsp अदरक कुटा हुआ
- 4 हरी मिर्ची कुटी
- 1 tsp हल्दी पाउडर
- 200 ग्राम मेथी कटी हुई
- 1 कप कोतमीर कटी हुई
- ½ tsp बेकिंग सोडा
- तेल फ्राई करने के लिए
Method
एक बड़े कटोरे में, दोनों बेसन, सूजी, सारे मसाले, नमक, अदरक, हरी मिर्ची, शक्कर, हींग डालकर मिला लें।
इस में कटी हुई मेथी, कोतमीर डालकर मिला लें, अब इस में धीरे धीरे पानी डालकर एक घोल तैयार कर लें।
ढक कर 15 मिनट छोड़ दें, बेकिंग सोडा और पानी डालकर मीडियम कंसिस्टेंसी रखें।
गरम तेल में मीडियम गैस पे कुरकुरा होने तक फ्राई कर लें।
गरमा गरम अपनी पसंदीदा सॉस या चटनी के साथ परोसें






