Health Tips: आपने अक्सर देखा होगा कि बेल के पत्तों का इस्तेमाल मंदिरों में पूजा-पाठ के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेल के पत्तों का रस आपके शरीर के लिए कितना फायदेमंद है। जी हां, बेल के पत्तों का रस हमारे शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचता है। ये कई तरह रोगों का इलाज करने में मदद करता है। तो चलिए आपको बताते हैं इससे होने वाले लाभ क्या-क्या है।

शरीर से दूर होगी खून की कमी
बेल के पत्तों का पस शरीर में खून की कमी को दूर करता है।
अगर आपको एनीमिया या खून की कमी जैसी समस्याएं हैं तो यह इसमें बेहद लाभदायक है।
इसके अलावा, यह आपके खून को साफ भी करता है।
सांस संबंधी समस्याओं में फायदेमंद
बेल के पत्तों से बना रस आपकी सांस से जुड़ी समस्याएं भी दूर करता है।
इसे पीने सेस अस्थमा की समस्या दूर होती है।
डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान
डायबिटीज के रोगियों के लिए बेल पत्तों से बना जूस बेहद फायदेमंद होता है।
इसे पीने से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है।
यह आपके शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बढ़ाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






