Health Tips: सर्दियों के मौसम में गाजर और चुंकदर की मांग काफी ज्यादा होती है। यह दोनों ही हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। अगर आप इन दोनों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह हमारे शरीर के लिए बेहद लाभदायक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाजर और चुंकदर दोनों के जूस का सेवन करने से हमें कितने असरदार लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं।

इम्यूनिटी को करता है मजबूत
गाजर और चुकंदर का जूस पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। क्योंकि गाजर में विटामिन सी और चुकंदर में पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, आयोडीन, मैग्नीशियम जैसे गुण पाए जाते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी के लिए बेस्ट है।
मोटापे को करता है कम
अगर आप भी अपना मोटापा कम करना चाहता हैं, तो चुकंदर और गाजर का जूस बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है, जो आपका वजन कम करने में मदद करता है।
स्ट्रेस को करता है फ्री
गाजर के जूस में बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो स्ट्रेस की समस्या को कम करने में मदद करता है। इसी के साथ यह हमारी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






