Health Tips: चुकंदर के वैसे तो कई फायदे हैं, लेकिन अगर आप वर्कआउट के बाद इसे पीते हैं तो यह आपके लिए कई गुणा ज्यादा फायदेमंद हो जाता है। तो आइए आज हम आपको चुकंदर के फायदे और वर्कआउट के बाद ये जूस आपके लिए कितना फायदेमंद है इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

चुकंदर में क्या है?
चुकंदर नाइट्रेट और एंथोसायनिन से भरपूर होता है। यह दोनों ही हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नाइट्रिक ऑक्साइड उन रक्त वाहिकाओं पर काम करता है, जो मांसपेशियों को अधिक तेजी से ऑक्सीजन पहुंचाता है। इससे कम ऊर्जा का उपयोग होता है और थकने में अधिक समय लगता है।
क्या चुकंदर में होती है कोई कमी?
चुकंदर के इस्तेमाल से आपका मूत्र लाल हो जाता है और यह निर्धारित करना मुश्किल हो जाएगा कि क्या आप निर्जलित हैं। इसके अलावा, आपका मल भी लाल हो सकता है। कई बार चुकंदर के जूस से पेट भी खराब हो सकता है।
चुकंदर के हैं कई फायदे
चुकंदर के जूस से गैस्ट्रिक अल्सर से छुटकारा मिलता है।
रोजाना चुकंदर के सेवन से कब्ज की प्रॉबल्म दूर होती है।
बवासीर रोगियों के लिए चुकंदर का जूस बहुत फायदेमंद होता है।
पथरी के रोगियों के लिए भी है बेहद फायदेमंद है चुकंदर का जूस।
इसमें अच्छी मात्रा में फायबर होता है, जो पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






