Sleeping Tips: हम सभी को थकान होती है। कभी- कभी ये थकान इतना ज्यादा महसूस होती हैं कि हम दिन में लंबे वक्त के लिए सो जाते हैं। वैसे तो एक्सपर्ट्स का कहना है कि 7-8 घंटे की नींद हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होती है। इससे हमारा स्ट्रेस, हमारा ब्लड प्रेशर सब सही रहता है। पर हम दिन में भी सो जाते हैं और हमें पता ही नहीं होता है कि दिन में लंबे वक्त तक सोने से हमारे शरीर को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में बहुत- से लोग इस बात को जानते ही नहीं है दिन में लंबे वक्त तक सोना सही है या गलत। लेकिन, आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे।

दिन में लंबे वक्त तक सोना सही है या गलत
दिन में लंबे वक्त तक सोना गलत है। अगर आप दिन में 10 मिनट की झपकी लेते है है, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। पार वहीं, अगर आप लंबे वक्त के लिए सोएंगे तो आपको सोकर उठने के बाद एनर्जी महसूस नहीं होगी। अगर आप 10 मिनट की झपकी लेते हैं, तो आपको तरोताजा महसूस होगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और आपका दिमाग भी शांत रहेगा।
कॉफी और चाय से नींद भागना सही या गलत
अगर आप अपनी नींद को कॉफी या चाय से दूर भगाते हैं, तो वो बिल्कुल भी सही नहीं है। हो सकता है कुछ मिनटों के लिए आपकी नींद दूर भाग जाए, पर थोड़ी देर बाद आपको फिर से थकान और आलस महसूस होने लगेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






