Health Tips: आपने कई लोगों से सुना होगा की कॉफी पीने से नींद खुलती है और यह सही भी है क्योंकि कॉफी ताजगी और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने का काम करता है। हालांकि, इसका अधिक सेवन आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। हां, लेकिन आप इसे सही मात्रा में लेते हैं, तो यह शरीर की कई गंभीर बीमारियों से लड़ता है। तो चलिए जानते हैं कॉफी के सेवन से हमें क्या-क्या लाभ हो सकते हैं।

कॉफी मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद
कॉफी के सेवन से मधुमेह का खतरा कम होता है। एक अध्ययन में यह पाया गया है कि जिन लोगों ने चार साल तक लगातार कॉफी का सेवन किया है उनमें मधुमेह का खतरा 11 फीसदी तक कम हुआ है।
कॉफी से लिवर कैंसर का जोखिम होता है कम
कॉफी लिवर कैंसर को भी कम करता है। अगर आप रोजाना दो से तीन कप कॉफी का सेवन करने हैं, तो प्रतिभागियों में हेपैटोसेलुलर कार्सिनोमा और क्रोनिक लिवर रोग होने का जोखिम कम होता है।
कॉफी ब्लड प्रेशर को करती है नियंत्रित
कॉफी पाए जाने वाला कैफीन हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। कैफीन के सेवन से रक्तचाप और हृदय स्वास्थ्य को लाभ मिलता है। अगर आप रोजाना एक से चार कप कॉफी पीते हैं, तो यह दिल की बिमारी के कारण होने वाली मृत्यु दर को कम करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






