Health Tips: एक बार फिर मौसम रुख बदल रहा है। कभी धूप तो कभी तेज हवाएं शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। इस बदलते मौसम में केवल बड़े ही नहीं बल्कि बच्चों पर भी जल्दी असर पड़ता है। ऐसे में बच्चों को सर्दी, खांसी, जुकाम, स्किन प्रॉब्लम्स और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि ऐसे में बच्चों की केयर कैसे करें।

शरीर की करें मालिश
सर्दी के मौसम में बच्चों के शरीर को बचाने के लिए उनकी मालिश करें। क्योंकि मालिश शरीर को गर्म करता है, लेकिन गलत तरीके से मालिश न करें क्योंकि इससे बच्चों को चोट भी लग सकती है। आप सरसों तेल को गुनगुना करके उनकी मालिश कर सकते हैं।
खिलाएं हैल्दी डाइट
सर्दी के मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए एक अच्छी डाइट सबसे ज्यादा जरूरी है। बच्चों की डाइट में विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व शामिल कर सकते हैं। इससे उनकी इम्यूनिटी मजबूत रहेगी। इसके अलावा विटामिन-सी जैसे संतरा, टमाटर, पपीता, हरी पत्तेदार, सब्जियां आप बच्चे को दे सकते हैं। यह बच्चों के लिए काफी हैल्दी होते हैं।
नींद पूरी करवाएं
पूरी नींद लेना भी बहुत जरूरी होता है फिर चाहे वह बड़ा हो या बच्चा। पूरी नींद न लेने के कारण भी सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में बच्चों को पर्याप्त मात्रा में नींद जरुर दिलवाएं ताकि उन्हें नुकसान न पहुंचे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






