Health Tips: हमारी मांसपेशियां हमारी शरीर में एक बहुत बड़ी भूमिका निभाती है। अगर हमारी मांसपेशियां स्वस्थ्य है, तो हम हर काम आसानी से बिना थकान के कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए शरीर में प्रोटीन का होना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि यही हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो हमारे शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरी करता है।

मसूर की दाल: मसूर की दाल में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसी के साथ दाल में कार्ब्स की मात्रा भी अच्छी-खासी होती है। दाल में पाए जाने वाला फाइबर कोलन में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है, जो हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
हरी मटर: यह तो हर कोई जानता है कि सब्जियों में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। वहीं, मटर में भी प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है और यह स्वाद से भी भरपूर होता है। मटर से फाइबर, विटामिन ए, सी, के, थायमिन, फोलेट और मैंग्नीज मिलती है, जो शरीर के दैनिक जरूरतों का पूरा करता है।
सफेद चना: आपको अपनी डाइट में सफेद चना भी जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। सफेद चना कार्ब्स, फाइबर, आयरन, फोलेट, फास्फोरस, पोटेशियम और मैंग्नीज का भी स्रोत माना जाता है।
सोया मिल्क: सोया मिल्क में तमाम विटामिन्स और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सोयाबीन से बना यह दूध विटामिन और खनिजों का भी स्त्रोत है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और विटामिन बी12 उचित मात्रा में प्राप्त होता है।






