Health Tips: भारतीय लोगों में चाय पीने का क्रेज सबसे ज्यादा है। सुबह उठते ही चाय सामने चाहिए होती है, शाम हो तो चाय चाहिए होती है। ज्यादातर लोग चाय पीना बहुत पसंद करते हैं। हालांकि, ज्यादा चाय शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बार-बार चाय को गर्म करके पीना उससे भी ज्यादा नुकसानदायक होता है। तो आइए जानते हैं यह हमारे लिए कितना खतरनाक है और क्यों?

चाय को बार-बार गर्म करके पीने के नुकसान
- सबसे पहले तो ये की बार-बार चाय को गर्म करने से उसका स्वाद खराब हो जता है और उसकी खुशबू भी उड़ जाती है।
- चाय को दोबारा गर्म करने से इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।
- ज्यादा देर पहले बनी चाय को गर्म करके पीने से चाय में माइक्रोबियल ग्रोथ होने लगती है। ये माइल्ड बैक्टीरिया सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।
- चाय का बार-बार गर्म करके पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं। ऐसे में आपका पेट खराब हो सकता है।
- बासी चाय को गर्म करके पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसलिए हाई बीपी वाले मरीज बासी चाय का सेवन भूलकर भी न करें।
कैसे पीनी चाहिए चाय?
- 15 मिनट पहले बनी चाय को गर्म करके पीते हैं, तो इससे शरीर को ज्यादा नुकसान नहीं होता है।
- हमेंशा चाय उतनी ही बनानी चाहिए जितनी आपको उस वक्त पीनी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






