Health Tips: आपने कमर का दर्द, शरीर का दर्द और कई दर्द के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने चेहरे की त्वचा पर दर्द सुना है? जी हां, चेहरे की त्वचा पर भी दर्द महसूस होता है। इसके पीछे कुछ कारण है, यह कारण आम भी हो सकते हैं और गंभीर भी हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि चेहरे पर दर्द क्यों होता है और इसका कारण क्या है?

चेहरे की त्वचा पर दर्द के कारण
- नर्वस सेल्स में संसय होने पर व्यक्ति को सिर में दर्द महसूस हो सकता है। इससे चेहरे पर भी दर्द महसूस हो सकता है। यह चेहरे की मसल्स पर नकारात्मक रूप से प्रभाव डालती है।
- व्यक्ति की त्वचा पर कई बार गुम चोट लग जाती है, जो दिखाई नहीं देती है और हमें लगता है हमें कोई चोट नहीं लगी लेकिन यही बाद में जाकर एक गंभीर समस्या बन सकती है और इस कारण से चेहरे पर दर्द भी हो सकता है।
- जब दांत में दर्द होता है, तो इस दर्द के कारण चेहरे पर भी प्रभाव पड़ता है, जिससे हमारे चेहरे पर भी दर्द होता है।
- जब व्यक्ति की स्किन वायरल इंफेक्शन की चपेट में आ जाती है, तो इस कारण से त्वचा को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है और इससे त्वचा पर खुजली आदि जैसी समस्या होती है।
- जब किसी व्यक्ति को माइग्रेन की समस्या होती है, तो सर में बहुत तेज दर्द होता है जिसका प्रभाव चेहरे पर भी पड़ता है। जिससे चेहरे पर दर्द महसूस होता है।






