Health Tips: आजकल गैस की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इसका कारण बाहर की चीजों का सेवन करना है, जो हमारे पेट में गैस जैसी समस्या को जन्म देती है। जिससे खट्टी डकार आना, उल्टी होना, सीने में जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। यह सभी समस्या आपको तब होती है जब पेट में तेजाब बनने लगता है। यह एक आम समस्या है और बहुत से लोग इसका बार-बार सामना करते हैं। तो आइए जानते हैं इससे कैसे राहत पा सकते हैं।

कैसे करें इसका इलाज
पेट में एसिड से होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए कुछ घरेलू उपाय हैं, जिसकी सहायता से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं।
पहला उपाय यह है कि आप 1 गिलास पानी लें, उसमें 1 बड़ा चम्मच धनिया के बीज, 5 पुदीने के पत्ते और 15 करी पत्ते डालें और इसे 5 मिनट तक उबालें, फिर सुबह इसे छानकर पी लें।
दूसरा उपाय यह है कि हमेशा खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ खाएं।
तीसरा उपाय यह है कि 1 कप पानी लें और इसे 3 मिनट तक उबालें। फिर इसमें कुछ सूखी गुलाब की पंखुड़ियां डालें और 5 मिनट तक पकाएं। इसे रात को सोने से आधा घंटा पहले छानकर पिएं।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।






