Health Tips: आमतौर पर गैस की समस्या तो हर किसी में देखी जाती है, लेकिन सर्दियों के समय यह समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। पर क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में गैस की समस्या बढ़ क्यों जाती है। आइए आज हम आपको इस आर्टिकल में इसका कारण बताते हैं कि आखिर क्यों सर्दियों के मौसम में पेट में गैस बनती है।

कम पानी-पीने के कारण
सर्दियों में बहुत लोग पानी का सेवन कम से कम करते हैं। कम पानी पीने के कारण शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं, जिससे आंतों को काम करने में समस्या होती है और बाद में यह गैस और एसिडिटी की समस्या पैदा होती है। इसलिए सर्दियों में पानी ज्यादा से ज्यादा पीना चाहिए।
फिजिकल एक्टिविटी न करने के कारण
सर्दियों में लगो ठंड से बचने के लिए बिस्तर में लेटे रहते हैं और इस वजह से फिजिकल एक्टिविटी हो नहीं पाती है। इस कारण से पेट में गैस की समस्या पैदा होती है। इसलिए इस मौसम में गैस से बचने के लिए आप फिजिकल एक्टिविटी करें।
पेट संबंधी समस्याओं के कारण
अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो भी आपके गैस की समस्या हो सकती है। इसलिए अनहेल्दी डाइट का सेवन न करें। अपनी डाइट में फलों और सब्जियों के सेवन करें और रोजाना एक्सरसाइज करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






