Health Tips: अजवाइन हर घर में आसानी से मिल जाता है। यह हमारे लिए काफी फायदेमंद होता है। अजवाइन में प्रोटीन, फैट, फाइबर और कैल्शियम सहित कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाता है। अगर आप रात को सोने से पहले अजवाइन का सेवन करते हैं, तो यह पाचन क्रिया को बेहतर करता है और कई समस्या से दूर रखता है, तो आइए जानते हैं।

अनिद्रा को करता है दूर
अगर आपको भी रात को नींद नहीं आती है, तो आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। ये आपके मस्तिष्क का शांत करता है और आपको अच्छी नींद आती है। अजवाइन से किसी तरह का साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।
कमर दर्द होगी कम
अगर आपको कम दर्द की समस्या है, तो सोने से पहले 1 चम्मच भुनी हुई अजवाइन खाएं और बाद में 1 गिलास गर्म पानी पी लें। इससे आपको कमर दर्द से राहत मिलेगी। आप अजवाइन का लेप बनाकर भी लगा सकते हैं।
सर्दी-जुकाम से मिलेगी राहत
अजवाइन सर्दी-जुकाम की समस्या को भी दूर करता है। इसके लिए आपको 1 चम्मच अजवाइन में 1 चुटकी काला नमक मिलाकर खाएं और फिर 1 गिलास गर्म पानी पी लें। ऐसा करने से आपको सर्दी-खांसी जैसी समस्या से राहत मिलेगी।
कब्ज से मिलेगा आराम
अगर आपकी कब्ज की समस्या है, तो आप 1 चम्मच कच्ची अजवाइन को तवे पर भून लें और फिर रात में सोने से पहले इसे चबाकर खा लीजिए और फिर एक गिलास गर्म पानी पी लीजिए। इससे आपको कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






