Health Tips: भारत में कई लोग ऐसे हैं, जो धार्मिक कारणों से उपवास करते हैं, लेकिन क्या जानते हैं कि विज्ञान में भी उपवास का बहुक महत्व होता है। जी हां, उपवास करने से कई लाभ होते हैं और यह हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाता है। तो आइए जानते हैं उपवास के फायदे।

क्या है उपवास?
हर किसी के लिए उपवास की परिभाषा अलग-अलग हो सकती है। कुछ लोग व्रत के दौरान पानी, फल और जूस लेते हैं, तो वहीं कुछ इनमें से कुछ भी नहीं लेते हैं। उपवास कई लोग एक दिन, एक सप्ताह या फिर इससे ज्यादा दिन के लिए करते हैं। लेकिन उपवास केवल श्रद्धा और भक्ति से ही नहीं जुड़ा है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ है।
उपवास के स्वास्थ्य लाभ
शरीर को डिटॉक्सीफाई करे: उपवास हमारे शरीर को साफ करता है। अगर उपवास के समय केवल तरल पदार्थ लिया जाए, तो यह हमारे शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है, जिससे हमारी पाचर बेहद होती है और पेट से जुड़ी समस्या से राहत मिलती है।
वजन कम करे: उपवास वजन कम करने में भी मदद करता है। अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं, तो इससे आपके शरीर की चर्बी कम होती है। ध्यान रहे कि इस फास्टिंग के दौरान आप केवल तरह पदार्थ को ही लें।
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद: उपवास हमारे पाचन तंत्र के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यह हमारे शरीरी को हीलि करता है। उपवास से पाचन से जुड़ी समस्या खत्म होती है और यह हमारी स्किन के लिए भी काफी लाभदायक होता है।
स्किन के लिए लाभकारी: उपवास हमारी स्किन को बेहतर करने में भी मदद करता है। उपवास हमारे शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है, जिससे शरीर की सभी गंदगी निकल जाती है और स्किन में नई चमक आती है व त्वचा खूबसूरत होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






