Health Tips: सर्दी हो या गर्मी चाय पीना हर कोई पसंद करता है। हालांकि, ज्यादा चाय शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है, लेकिन फिर भी लोग चाय पीना नहीं छोड़ते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप गुड़ से बनी चाय का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। जी हां, सही सुना आपने गुड़ की चाय, गुड में विटामिन ए और बी, फास्फोरस, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम, मैग्रेशियम आदि पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर के लिए बेहद लाभदायक है। तो आईए जानते हैं गुड़ की चाय से मिलने वाले फायदे के बारे में।

वजन कम होता है: गुड़ की चाय वजन कम करने में भी मददगार है। अगर आप रोजाना गुड की चाय पीते हैं तो यह आपके बढ़ते वजन को कम करता है और आपको स्वस्थय रखता है।
आयरन की कमी: जैसे की हमने आपको बताया कि गुड़ में प्रचुक मात्रा में आयरन होता है, जो शरीर में हमारी आयरन की कमी को दूर करता है। शरीर में आयरन का काम हमारे शरीर के विभिन्न अंगों में ऑक्सीजन पहुंचाना होता है।
सर्दी और खांसी से निजात: अगर आपको सर्दी-खांसी है, तो गुड की चाय आपके लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसके अलावा, यह ठंड में होने वाली सभी बीमारियों को दूर करता है।
हड्डियों को करता है मजबूत: गुड में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। यह हमारी हड्डियों को मजबूत करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






