Health Tips: रातभर अच्छी नींद के बाद सुबह हमें काम करने की शक्ति मिलती है। इसी के साथ हम जो काम सुबह करते हैं वह भी हमारे शरीर पर गहरा असर डालते हैं। ऐसे में सुबह योग करना एक्सरसाइज करना और अच्छी डाइट लेना एक अच्छी आदत है। तो आइए जानते हैं। सुबह उठकर क्या काम करने चाहिए…

सुबह जल्दी उठने की आदत डालें
हमें रोज सुबह जल्दी यानी सूर्योदय से पहले उठना चाहिए। ऐसा करने से कई बीमारियों से बचाव मिलता है और दिनभर तरोताजा महसूस होता है।
तांबे के लोटे का पानी पीएं
तांबे में कैल्शियम, आयरन, जिंक, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुण होते हैं। ऐसे में रातभर तांबे के लोटे में भरा पानी सुबह पीना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे पेट संबंधी परेशानियां दूर होकर बेहतर शारीरिक विकास होने में मदद मिलती है।
योग व ध्यान करना सही
लंबे समय तक स्वस्थ व जवां रहने के लिए योग व ध्यान करना बेस्ट ऑप्शन है। इसलिए रोज सुबह उठकर खुली हवा में 30 मिनट योग व ध्यान करना चाहिए।
तेल मसाज करें
सुबह शरीर की तेल मसाज करने से रोम छिद्र खुलते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने के साथ त्वचा को गहराई से पोषण मिलता है। ऐसे में काम करने की क्षमता बढ़ती है। इसलिए रोजाना नहाने से पहले तेल मालिश जरूर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






