Health Tips: वैसे तो ज्यादातर लोग सर्दियों में गर्म पानी से ही नहाते हैं, लेकिन कुछ लोग होते हैं, जो सर्दियों में भी ठंडे पानी से नहाना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए यह हमारे लिए जान का खतरा बन सकता है, क्योंकि आपको इससे न केवल सर्दी, जुकाम होगा बल्कि आपको हार्ट अटैक भी आ सकता है। इन दिनों हार्ट अटैक की समस्या काफी बढ़ रही है और सर्दियों में इसकी संख्या ज्यादा बढ़ जाती है। तो चलिए जानते हैं क्यों नहीं नहाना चाहिए ठंडे पानी से।

सर्दियों में ठंडा पानी क्यों हैं नुकसानदायक?
ठंडे पानी से नहाने से एकदम में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और रक्त प्रवाह कम हो जाता है। वहीं, शरीर की धमनियां सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्रेन स्ट्रोक या हार्ट स्ट्रोक पड़ सकता है।
कैसे करें बचाव?
सर्दियों में खुद को अच्छे से कवर रखना चाहिए। गले को हमेशा ढककर रखना चाहिए।
सुबह के समय बहुत से लोग वॉक करते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए सुबह के समय वॉक को अवॉइड करना चाहिए।
हल्की धूप में सैर पर जा सकते हैं। आप अपनी डाइट पर ध्यान दें और फास्टिंग को अवॉइड करें। अपने पल्स, ब्लड प्रेशर, फ़ास्टिंग ब्लड शुगर, वॉकिंग डिस्टेंस के नंबर याद रखें
इसी के शराब को भी छोड़ना चाहिए और एक्सरसाइज जरूर करिए क्योंकि जितनी एक्सरसाइज करेंगे शरीर का तापमान उतना ही ज्यादा बढ़ेगा, लेकिन जिम में हद से ज्यादा एक्सरसाइज भी नहीं करनी चाहिए।






