- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- Appetizer, Breakfast, dinner, Lunch, Snack, Snacks
High Protein Idili Recipe : हेल्थी चीज़ें खाना किसे नहीं पसंद और ऐसी चीज़ जिस में प्रोटीन हाई हो। इस हाई प्रोटीन इडली के एक इडली में 3 ग्राम प्रोटीन है और यह एक पूर्ण भोजन है। इसे स्नैक के तौर पे भी खाया जा सकता है, तो चलिए इसे बनाना शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले धुली भीगी हुई मूंग दाल में अदरक, हरी मिर्ची, हल्दी पाउडर, नमक पानी के साथ डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
एक छोटे बर्तन में तेल गरम करके उस में काजू को फ्राई करके निकलेंगे।
अब एक भागार लगाए जिस में तेल गरम करके, करी पत्ता, सफेद उरद दाल, राय डालेंगे।
अब इस पेस्ट में ये भागार को शामिल करेंगे, इस में थोड़ा सा काजू डालेंगे, घिसा हुआ गाजर और दही भी शामिल करके मिक्स करेंगे।
इडली के बैटर में खाने का सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे।
एक इडली के बर्तन में पानी गर्म करके, इडली के सांचे में तेल लगाके, बीटरूट और काजू डालें।
अब इस में इडली का बैटर डालकर, 10-12 मिनट स्टीम दे।
2 मिनट बाद आपकी हाई प्रोटीन इडली तैयार है, गरमा गरम परोसें






