Holi 2023: पूरा देश आज होली का त्योहार बहुत धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहा है। यह त्योहार हर किसी के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। लेकिन इस त्योहार में सेहत का भी खास ध्यान रखना होता है। खासकर उन लोगों को जो अस्थमा की बीमारी से परेशान हैं। क्योंकि होली के रंगों के कारण इन लोगों की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। तो आइए आपको बताते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना है।

नेचुरल रंगों का इस्तेमाल करें
आपको केमिकल युक्त सूखे और गीले रंगों से जलन हो सकती है, जिससे एलर्जी, छींक और घरघराहट की समस्या हो सकती है। ज्यादातर अस्थमा के मरीजों को स्किन एलर्जी भी होती है और रंग इसे भी प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए आप होली खेलते वक्त नेचुरल रंगों का ही इस्तेमाल करें।
अस्थमा के लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करें
एक्सपर्ट के अनुसार, अस्थमा का अटैक आने से पहले किसी व्यक्ति को छाती में जकड़न, सांस फूलना, घरघराहट, खांसी और कम ऑक्सीजन स्तर का अनुभव हो सकता है। अगर आपको भी ऐसे कुछ लक्षण हो रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। इसलिए अपना इनहेलर अपने पास रखें और डॉक्टर से बात करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






