- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Cuisine
- Maharastra, malvani
- Course
- home made masala powder
अगर आप अपनी डिशेज में स्वाद का तड़का लगाना चाहती हैं, तो बताए गए मसाले को जरूर डालकर देखें। यकीन मानिएगा बिल्कुल स्वाद बदल जाएगा।
खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए हम मसालों का इस्तेमाल करते हैं। आजकल मार्केट में तरह-तरह के मसाले मौजूद हैं, जिसे हम अपनी जरूरत के अनुसार खरीदते हैं। मगर कुछ मसाले ऐसे होते हैं, जिनका इस्तेमाल बेहद कम किया जाता है जैसे- मालवणी मसाला। बता दें यह मसाला महाराष्ट्र में काफी फेमस है। सब्जी से लेकर एग करी तक इसका इस्तेमाल किया जाता है।
Ingredients
Method
मसाला बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को इकट्ठा कर लें।
फिर धनिया के दाने, सरसों के दाने को हल्की आंच पर 5 मिनट तक भून लें।
खुशबू आने के बाद सभी सामग्री को डालकर हल्की आंच पर भून लें।
अब इसे एक बाउल में निकालें और 5 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।
जब सभी सामान ठंडा हो जाए, तो आप इसे मिक्सर में डालकर पीस लें और पाउडर बना लें।
बस आपका मालवणी मसाला बनकर तैयार है।






