- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- home made masala powder, secret Masala Recipe
आज-कल मार्केट में हर तरह के कुकिंग मसाले मौजूद हैं. कुछ मसाले तो रेसिपी और डिश को ध्यान में रखकर ही तैयार किए जाते हैं. ज्यादातर लोग कोई भी सब्जी बनाते समय उसमें बाजार से खरीदा हुआ सब्जी मसाला जरूर डालते हैं. जानिए घर में इंस्टेंट सब्जी मसाला रेसिपी बनाने की सबसे खास रेसिपी.
बाजार में कुछ कितना भी स्वादिष्ट खा लो, लेकिन मन घर के खाने से ही भरता है. अगर आप भी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं तो अब घर पर सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि उसमें डाले जाने वाले मसाले भी खुद ही तैयार करना शुरू कर दीजिए. सब्जी मसाला बाजार से खरीदने के बजाय घर पर तैयार करने से आपकी डिशेज का स्वाद डबल हो जाएगा. इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी.
Ingredients
- 2 टीस्पून तेल
- लहसुन की 7 कलियां
- 1 कप मूंगफली
- 2 टेबलस्पून सूखा नारियल
- कुछ कड़ी पत्ते
- ½ कप धनिया के बीज
- 2 टेबलस्पून जीरा
- ¼ कप तिल
- ¼ कप लाल मिर्च पाउडर
- 1 टेबलस्पून हल्दी
- 1 टेबलस्पून गरम मसाला
- 2 टेबलस्पून अमचूर पाउडर
- ¼ कप कसूरी मेथी
- 2 टेबलस्पून तिल
- 2 टेबलस्पून नमक
Method
एक पैन में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करें. उसमें लहसुन की कलियों को गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें.
मूंगफली को क्रंची होने तक रोस्ट करें.
अब गैस की फ्लेम धीमी करके सूखा नारियल और कड़ी पत्ता डालें. गोल्डन ब्राउन होने तक रोस्ट करें.
इस मिश्रण को प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें.
अब पैन में ½ कप धनिया के बीज, 2 टेबलस्पून जीरा, 1 टेबलस्पून सौंफ और ¼ कप तिल डालें.
मसालों की सुगंध आने तक धीमी आंच पर भूनें.
जब यह मसाला भी अच्छी तरह से ठंडा हो जाए तो सबको मिलाकर दरदरा पाउडर पीस लें.
इस पाउडर को एक बड़े कटोरे में डालें. उसमें ¼ कप लाल मिर्च पाउडर, 1 टेबलस्पून हल्दी, 2 टेबलस्पून अमचूर, 1 टेबलस्पून गरम मसाला, ¼ कप कसूरी मेथी, 2 टेबलस्पून तिल और 2 टेबलस्पून नमक डालें.






