- Cook
- 20 min
- Cuisine
- South Indian
- Course
- home made masala powder, indian, premix
आप इंस्टेंट सांभर मसाला बना सकते हैं। इससे आपका सांभर झटपट तैयार हो जाएगा। अगर आपके पास सब्जियां उपलब्ध नहीं हैं, तो आप इसे गर्म पानी में 7-10 मिनट तक उबाल सकते हैं और चावल के साथ खा सकते हैं। यह तुरंत बनने वाले सांभर चावल की तरह हैं.।
आज के समय में तो मार्केट में मिलने वाले मसालों पर भरोसा ही नहीं किया जा सकता, क्योंकि कुछ दिनों पहले ही मसालों को लेकर आई खबरों ने लोगों के होश उड़ा दिए थे, दरअसल एमडीएच और एवरेस्ट जैसे मसालों में केमिकल के मिलावट की खबरें आईं थीं, रिसर्च द्वारा पता लगाया गया था कि एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों में ऐसे केमिकल का इस्तेमाल किया गया है, जिसे खाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। ऐसे में बाहरी मसालों का इस्तेमाल करने से अच्छा है कि घर पर ही अच्छा मसाला बना लिया जाए, जो केमिकल फ्री भी होता है और स्वाद में भी चार गुना अच्छा होता है, आइए आज हम आपको बताते हैं कि आप घर पर ही सांभर मसाला कैसे बना सकते हैं ।
Ingredients
- 2 tbsp साबुत धनिया
- 1 tbsp जीरा
- 1 tbsp साबुत काली
- 1 tbsp राई / सरसों
- 1 tbsp मेथी
- 1 tbsp चना
- 1 tbsp उरद
- 1 tbsp चावल
- 8 करी
- 1 कप साबुत सुखी कश्मीरी लाल मिर्ची
- नमक स्वाद
- ½ tsp हींग
Method
एक पैन में, साबुत धनिया, काली मिर्च, मेथी दाना, सरसों के दाने को धीमी आंच पे सेख लें।
इसे सेख कर एक प्लेट में निकाल लें ठंडा होने के लिए।
उसी पैन में, चना दाल, उरद डाल और चावल डालकर धीमी आंच पे सेख लें, थोड़ी देर बाद करी पत्ता शामिल करें। इसे भी सेखनेे के बाद, प्लेट में ठंडा होने के लिए निकल लें।
अब आखरी में कश्मीरी लाल मिर्ची को भी धीमी आंच पे सेख लें और इसे भी ठंडा होने के लिए रख दें।
एक बड़े मिक्सर जार में डालकर सभी मसालों को पिस लें।
एयर टाइट डब्बे में रखें, इसे आप 1 साल के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं






