- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Soup
मिक्स वेजिटेबल सूप रेसिपी: सर्दी के मौसम में गरमागरम सूप मिल जाए, तो आनंद आ जाता है। सूप सर्दी के मौसम में बहुत फायदेमंद होता है। वैसे तो हम सभी अक्सर टोमेटो सूप, चिकन सूप पीते रहते हैं। पर बात जब मिक्स वेजीटेबल सूप की आती है, तो इसका कोई मुकाबला नहीं है। जी, हां बहुत सारी सब्जियों को मिक्स करके बनाया गया ये मिक्स वेजिटेबल सूप बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक है। इसे पीने के बाद आप मिक्स वेजिटेबल सूप को रोज पीना चाहेंगे।

आप सबने मिक्स वेजिटेबल सूप को जरुर पीया होगा। लेकिन, क्या मिक्स वेजिटेबल सूप का स्वाद आपको वैसा मिला जैसा आप चाहते थे? अगर नहीं तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज Khana. behindtalkies आपको स्वादिष्ट मिक्स वेजिटेबल सूप की रेसिपी के बारे में बताने जा रहा है।
Ingredients
- 3 कप मिक्स वेजीटेबल
- नमक
- ½ टी स्पून जीरा पाउडर
- तेल
- कढ़ीपत्ते
Method
सबसे पहले सभी सब्जियों को काटकर प्रेशर कुकर में 2 कप पानी डालकर पका लें। इसके बाद ब्लेंडर में एक बड़ी छलनी से छान लें। इसके बाद आप सूप में तड़का लगाने के लिए एक तड़का पैन लेकर उसमें तेल गर्म कर लें। अब आप इस तेल में कढ़ीपत्ते,नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च डालकर सूप का तडका तैयार कर लें। अब आपका वेजीटेबल सूप बनकर तैयार है। अब आप इसे गरमागरम बाउल में अपने परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करें।






